मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोले | Online Khata Kaise Khole Mobile Se
आज के इस लेख में हम आपको Mobile seऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोले के बारे में जानकारी देने वाले है तो अगर आप Mobile Se Bank Khata Kaise Khole के बारे में जानकारी ढूंढ रहे थे तो आप बिलकुल सही जगह आये हो।
जैसा कि आप सभी लोग जानते ही है अब इंडिया पूरी तरह से डिजिटल इंडिया बनता जा रहा है ऐसे में सभी चीजें ऑनलाइन हो रही है, यहां तक कि यदि किसी को पैसे भी ट्रांसफर करना हो तो वह भी हम ऑनलाइन ही करते है।
ऐसे में अब बैंक भी ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा देती है। यदि हम कुछ वर्षों पहले की बात करे तो बैंक में खाता खोलना बहुत मुश्किल काम होता था, क्योंकि बैंक में खाता खोलने के लिए बैंक में जाना पड़ता था और सभी दस्तावेज के साथ फॉर्म भरकर वह बैंक में देना होता था।
परंतु अब ऐसा नही रहा है, क्योंकि अब आपको खाता खोलने के लिए किसी बैंक में जाने की जरूरत नही है। अब आप आसानी से घर बैठे बैठे अपना खाता किसी भी बैंक में खोल सकते है। और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा समय भी नही लगता है, क्योंकि आप कुछ ही मिनटों में खाता खोल सकते है।
तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप आसानी से बैंक खाता कैसे खोल सकते है। परंतु उससे पहले पहले हम आपको यह बता देते है कि आखिर ऑनलाइन खाता खोलने के फायदे क्या है।
मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के फायदे क्या है ?
वैसे तो ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के कई फायदे है। परंतु यह पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताने ज रहे है। तो चलिये नीचे हम आपको फायदे बताते है।
ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बैंक में जाने की जरूरत नही पड़ती है और आपका बहुत वक़्त बच जाता है।
ऑनलाइन खाता खोलने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके साथ बैंक के भीड़ में धक्का बुक्की नही होती है। और ना ही बैंक में भीड़ होने के कारण आपको फिरसे चक्कर काटना होता है।
तीसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ऑनलाइन खाता खोलते समय ज्यादा दस्तावेज देने की जरूरत नही पड़ती है।
जैसे की आप सभी लोग जानते ही होंगे कि बैंक में जाने के बाद जब हम बैंक खाता खोलते है तो उन खाते को चालू होने के लिए कुछ दिन लगते है। परंतु ऑनलाइन खाता खोलते समय ऐसा नही होता है, वह खाता खोलते ही खाता चालू हो जाता है।
तो अब आपने ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के फायदे जान लिए है। वैसे तो और भी बहुत सारे फायदे है परंतु हमने आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताए है। चलिये अब हम आपको बताते है कि ऑनलाइन खाता खोलने के लिए कौन से दस्तावेजो की जरूरत पड़ती है।
मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से है ?
नीचे हम आपको वह सभी दस्तावेज बता रहे है जो कि आपको ऑनलाइन खाता खोलते वक़्त काम आएंगे। तो जब भी आप ऑनलाइन खाता खोलेंगे तो नीचे बताए गए दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होना चाहिए।
मोबाइल नंबर से लिंक हुआ आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइजफोटो
मोबाइल नम्बर
इमेल आईडी
तो अब आपने जान लिया है कि ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक है। चलिये अब हम आपको यह बताते है कि आप मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोल सकते है।
नीचे हम आपको SBI बैंक का ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया बताने जा रहे है। और यदि आपको किसी अन्य बैंक में ऑनलाइन खाता खोलना है तो उन बैंकों की प्रक्रिया भी नीचे बताई गई प्रक्रिया जैसी ही है।
SBI Me Online Khata Kaise Khole Mobile Se?
यदि आप SBI बैंक में ऑनलाइन खाता खोलना चाहते है तो हम आपको नीचे स्टेप बात स्टेप प्रक्रिया बता रहे है।
सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर खोलकर वहां से Yono SBI यह एप्प डाउनलोड करके इनस्टॉल कर देना है।
इसके बाद आपको उस एप्प को ओपन करना है फिर इसमें आपको कुछ Permission मांगा जायेगा उसको Allow कर देना है।
इसके बाद जैसे ही आप नीचे देखोगे तो आपको दो या तीन ऑप्शन दिखेंगे। उसमें आपको New to SBI के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको Open Saving Account के ऑप्शन को सिलेक्ट करके without branch visit पर क्लिक करना है।
अब फिर से आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमे से आपको Insta Plus Savings Account पर Click करना है।
उसके बाद आपको Start a New Application पर क्लिक करना है । और फिर आपके सामने कुछ लिखा हुआ दिखाई देगा परंतु आपको निचे Next पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना Mobile Number जो आधार में लिंक है वो और Email ID डालकर फिरसे Next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर और ई मेल पर एक ओटीपी आएगा। अब आपको यह ओटीपी बॉक्स में लिखना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको Applications के Password को सिलेक्ट करना है और फिर Security Question में क्वेश्चन को सिलेक्ट करके उसका Answer देना है और अंत Next पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद फिरसे FATCA /CRS Declaration में टीक करके next पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको i agree पर टिक कर देना है।
अब आधार नंबर डालकर get otp पर क्लिक करना है। अब आपको ओटीपी प्राप्त हो जाएगा। अब उस ओटीपी को दर्ज करके next पर क्लिक कर देना है।
अब आपको अपना राज्य और जिले को सिलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना है।
इसके बाद आपको एडिशनल डिटेल्स में एजुकेशन क्वालिफिकेशन चुनना है। और उसके बाद आपको अपने माता पिता का नाम डालकर next पर क्लिक कर देना है।
अब आपको Annual Income में अपनी वार्षिक आय डालनी है और फिर Occupation में जो भी आप काम करते है उसको सिलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपना रिलिजन सिलेक्ट करना है। और next पर क्लिक करना है।
अब आपको नॉमिनी का नाम और एड्रेस डालना है।
इसके बाद आपको अपने ब्रांच को सिलेक्ट करने के लिए बोला जायेगा, तो आपकी जो भी SBI की अपनी नजदीकी ब्रांच होगी उसे चुनना है और Next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने SBI की कुछ Terms and Condition दिखेगी, आप चाहे तो उसे पढ़ सकते है और फिर आप नीचे टिक कर देना है और आगे बढ़ना है।
इसके बाद आपको और एक ओटीपी आएगा। अब आपको उस ओटीपी को लिखकर नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने Debit Card Details का पेज ओपन होगा जिसमें आपको पुछा जायेगा की आप अपने एटीएम कार्ड पर कौनसा नाम चाहते है तो आपको सेम नाम लिखा मिलेगा, यदि आप वही चाहते है तो आपको Next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा। इस टोकन नंबर को आप कही पर लिखकर रख सकते है।
इसके बाद आपके सामने वीडियो kyc का ऑप्शन आएगा। तो अब आपको Start /Schedule a Video Call ऐसा दिखेगा, तो आपको Schedule पर क्लिक करना है।
कई बार ऐसा हो सकता है कि आप यह बैंक खाता बैंक के टाइम पर नही खोल रहे हो, तो ऐसे में आपको बैंक के टाइम का शेड्यूल तय करना है। और इसके बाद आपकी बातचीत बैंक अधिकारी से हो जाएगी।
अब आपका ऑनलाइन बैंक खाता खुल जाएगा।
Conclusio
इस लेख में हमने आपको मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोले | Online Khata Kaise Khole Mobile Se इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है, हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।
यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे और अगर इस पोस्ट से जुड़े कोई प्रश्न है तो कमेंट जरूर करे।